"म्यूजिक वीडियो के ट्रेंड की वजह से कोई भी घर में खाली नहीं बैठा है' , निया शर्मा

मुंबईजुलाई 06


म्यूजिक वीडियो का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोई नया म्यूजिक वीडियो रिलीज होता है और ऑडियंस को इन वीडियो की फ्रेश कहानीनयी पैरिंग बहुत पसंद  रही है। निया शर्मा का हाल ही में नया म्यूजिक वीडियो 'अँखियों दा घररिलीज हुआ जिसमे उनके साथ एक नए चेहरे  कमल कुमार को लांच किया गया। निया ने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत गाने को लेकर और बहुत कुछ। 

 

वीडियो के बारे में बात करते हुए निया ने बताया, "यह वीडियो कमल का लांच है। यह उसका गाना है और उसने अपने डेब्यू के लिए बहुत मेहनत की है। मैं खुश हूँ कि मैं उसके इस लांच का हिस्सा बन पायी। “

 

म्यूजिक वीडियो के ट्रेंड के बारे में बात करते हुए निया ने कहा, "म्यूजिक वीडियो को शूट करना का अलग मजा है। इसको फिल्म की तरह ही शूट किया जाता है बस शूट एक या दो दिन का होता है। म्यूजिक वीडियो के ट्रेंड की वजह से कोई भी  घर में खाली  नहीं बैठा है। इसकी वजह से सब लोगों को काम मिल रहा है। मैं इस म्यूजिक वीडियो कल्चर को बहुत एन्जॉय कर रही हूँ। “

 

गाने पर काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "हमने बहुत ही सुन्दर जगह पर शूट किया था जहाँ के लोगों ने दिल से हमारा स्वागत किया था। मुंबई में रहते हुए आपको खेतों को देखने का मौका नहीं मिलता। मैंने इस गाने पर हर चीज को बहुत एन्जॉय किया। “

 

निया को उनके किलर लुक्स के लिए जाना जाता है लेकिन इस गाने में वह बिलकुल अलग अवतार में नजर  रही है। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूँ कि मैं इस गाने में अच्छी दिख रही हूँ। कई लोग इसको डी ग्लैम लुक बोल रहे है। लेकिन यह डी ग्लैम लुक नहीं है बल्कि ट्रेडिशनल इंडियन लुक है। यह लुक हर छोटे शहर की लड़की अपनाती है।  उनकी सादगी में ही उनकी सुंदरता होती है। “

 

निया ने इस गाने में कमल के साथ काम किया जो एक न्यू कमर है। उनके साथ काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने बताया, "कमल शूट को लेकर बहुत नर्वस था। उसको कुछ नहीं पता था तो उसके साथ काम करके ऐसा लगा आप किसी बच्चे के साथ काम कर रहे हो जिसको हाथ पकड़कर सब करवाना होगा। लेकिन मुझे मालूम था की यह मेरी जिम्मेदारी थी उसको सेट पर कंफर्टेबल फील करवाना क्योंकि तभी हमारा शूट कामयाब हो पाता। 

 

इसके साथ साथ मैं जब भी सेट पर होती हूँ तो मैं किसी को भी परेशान करने में विश्वास नहीं रखती हूँ। मैं हमेशा अपने को एक्टर को कंफर्टेबल फील करवाने  की कोशिश करती हूँ। मैंने भी कभी इस इंडस्ट्री में काम शुरू किया था। मैं भी बड़े लोगों के साथ काम करना चाहती थी। अगर आप नए हो और आपके सामने वाला एक्टर आपको कंफर्टेबल फील करवाए ,ऐसे में बहुत अच्छा लगता है। इसलिए मैंने कमल को कंफर्टेबल रखने की पूरी कोशिश की।"

 

Posted On:Tuesday, July 6, 2021


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.